मलाई कोफ्ता रेसिपी

मलाई कोफ्ता रेसिपी

उत्तर भारतीय वेज सब्जियां अपने बेहतर स्वाद से और सदाबहार के लिए वेज में प्रमुख स्थान रहती है। जी हा, अगर आप भी वेज कोफ्ता में आपको मलाई कोफ्ता पंसद करते है ते तो आप भी उसे प्रथम स्थान में ही गिनती करोगे। सबकी पसन्द अलग अलग होती है। पर आज हम मलाई कोफ्ता रेसिपी जो सब्जी/तरी के रूप में ब्रेक फास्ट एवं लंच और डिनर में बनाया जाता है।
आज हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल वाले मलाई कोफ्ता बनाने की विधि व मलाई कोफ्ता बनाने का सही तरीका आज जानेंगे।

सामग्री

  • 5 बड़े टमाटर खट्टे नही होने चााहियेे
  • 3 प्याज
  • 4 काजू
  • 2 लम्बा दालचीनी
  • 2 लौंग
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच धनियां
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च
  • 1 हरीमिर्च-अदरख पेस्ट
  • 2 चम्मच चीनी
  • नमक
  • 3 चम्मच तेल
कोफ्ता सामग्री
  • 3 बड़े आलू
  • 8 काजू नंग
  • 15 नग किशमिस
  • 4 टेबल कॉर्न फ्लोर
  • नमक
  • 1/4 कप मलाई
  • तेल फ़्राय के लिए
तैयारी
● टमाटर को दो तरह से चटनी के रूप में उपयोग लिया जाट है। १) में है टमाटर को काट कर कढ़ाई में चटनी के रूप में!
२) है, टमाटर को मिक्सी में पीस कर!
● प्याज की चटनी के लिए लिए आप प्याज को कढ़ाई में भी या मिक्सी में पीस कर बना सकते है। इसे पकाने में ज्यादा समय नही लगेगा।
भीजे हुऐ काजू को 2- टेबल स्पून पानी के साथ मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना ले।
आज हम जो रेसिपी की जानकरी रखेगे वह, मलाई कोफ्ता की इस लिए, आप....सबसे पहले मलाई को 5 से 6 घन्टे तक फ्रीजर में रखा गया है,जिससे वह मलाई जम जाये, 10 मिनिट पहले ही फ्रीजर से निकाले जिससे वह नरम हो जाये। ध्यान देने वाली बात यह है कि, पूरी तरह से पिघली हुई न हो।
कोफ्ता बनाने की विधि
१) एक कटोरे में, उबला हुआ और मेष किया हुआ आलू लो,अगर आप आलू को उबलने के लिए वक्त नमक नही डाला है तो नमक डालें।
२) आलू मिश्रण को अलग अलग भागो में बाट ले, जिससे पत्येक भाग को एक गोल आकार बना सके। एक कटोरी में मलाई, जो जमी हुए हो।
३) कॉर्न फ्लोर लो, एक गोला लो और उसे हथेली के बीच दबाकर 1/3 इंच मोटी गोल बनाओ। उसके माध्यम में लगभग 1/2 चम्मच मलाई, 2 किशमिश ओर 3-4 आलू के टुकड़े रखो। ४) सभी भराई के बाद गोला बनाइये। ध्यान रखने वाली बात है कि, सभी को मलाई लपेटा हो। गोले को कॉर्न फ्लोर में समान रूप से लपेट लें।
मलाई को बाहर आने से रोकता है,कोफ्ता की बाहरी परत बनायेगा।
५) एक कढ़ाई को कम आंच पर तलने के लिए लिए गर्म करें। जब तेल मध्यम गर्म हो,
फ़्राय में 4 से 5 कोफ्ते डाले और गोल्ड रंग तक पकाइये। उन्हें तेल से निकल के बाद सादा पेपर या नेपकिन पेपर में रखें। बाकी के कोफ्ते भी वही पक्रिया करें।
६) ऐक गहरे बाउल या प्लेट में कोफ्ते रखे और उसके ऊपर टमाटर की मसालेदार ग्रेवी डाले, उसे ताजा क्रीम और धनिया से सजावट करे। मलाई कोफ्ता की तरी परोसने के लिए तैयार है। उसे नास्ते के रूप में, सब्जी के रूप में सेवन किया जाता है।
ग्रेवी बनाने की विधि
● एक गहरी कड़ाई या पैन में मध्य आंच पर तेल गरम करे। दालचीनी का टुकड़ा, लोंग, जीरा और ग्रीन मिर्च के साथ अदरख का पेस्ट मिक्स करें। एक मिनिट तक उसे भुने।
● प्याज की चटनी बनाइये।
● प्याज की चटनी के लिए लिए प्याज को 4 से 5 मिनिट तक अच्छे से भुने।
अब प्याज की चटनी हो जाये तब टमाटर की चटनी बनाई हुए या मिक्सी में बनाई हो आप उसे मिक्स करें।
● कम आंच पर लगातार उसे हिलाते रहिये। लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चीनी, नमक डालें। अच्छे से ही मिला ले और जब तक तेल अलग न होने लगे तब तक हिलाते रहिये। अगर बीच मे बुल बुले होने लगे तो चिंता मत करिए। उसे चमचे से हिलाते रहिये।

● काजू का पेस्ट डाले, 2 मिनिट के लिए भुने।
● गैस बंद करे। ग्रेवी तैयार है।
अब आप ग्रेवी में या कोफ्ता में ग्रेवी को मिक्स कर के सर्व कर सकते है।
कभी कभी ज्यादा लोग होने से सब को कोफ्ता मिल सके इस लिए, एक बाउल में 3 पीस या 2 पीस के हिसाब से रखा जाता है और बाद में बाउल में ग्रेवी डाल कर सर्व किया जाता है।

Previous Post Next Post

Contact Form

.