Makhana Paneer gravy recipe/मखाना पनीर तरीदार रेसिपी

Makhana Paneer gravy recipe

मखाना पनीर रेसिपी

मखाना के नाम से सभी परिचितहोंगे और आप सभी ने खाये जरूर होंगे। मखाना को आप अलग अलग राज्यो में अलग अलग नाम से जानते है जैसे मखाना, कमल का बीज,निकोरी जैसे नाम से जानते है।
मखाना आप सभी ने तेल या घी में फ़्राय करके जरूर खाया होगा पर आज की रेसिपी स्वादिष्ट है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते है। मखाना के साथ पनीर की सब्जी स्वाद को बढ़ा देता है। आइए जानते है मखाना पनीर रेसिपी।


food वेजिटेरियन भोजन करे और स्वस्थ रहिए

मखाना पनीर रेसिपी

१- सबसे पहले गैस पर पैन में थोड़ा तेल गरम करके इसमे मखाने भून लें। ब्राउन होने के बाद मखाने भूनकर गैस बंद कर दे।

२- पनीर के क्यूब(चौकर) टुकड़े काट ले।

३- मिक्सर में प्याज और हरी मिर्च डालकर पीस ले और पेस्ट को कटोरे में निकाल ले।

४- इसके बाद मिक्सर में टमाटर पीसकर प्यूरी तैयार कर ले।

५- अब गैस पर पैन रखे और उसमे तेल डालकर गरम करे। तेल गरम होने के बाद जीरा चटकाये।

६- गैस की आंच कम करे और प्याज और अदरक-लसुन पेस्ट को पकइऐं

७- पेस्ट का रंग ब्राउन हो जाए तो इसमे टमाटर प्यूरी, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करके पकाएं।

८- ग्रेवी को 7 मिनिट तक कम आंच पर अछि तरह भूनकर पकाएं

९- अब ग्रेवी में आधा कप पानी और मखाने डालकर पैन को ढक दे और 6 से 8 मिनिट पकाएं।

१०- तय समय पूरा होते ही पैन का ढक्कन हटा दे, इसमे पनीर के टुकड़े डालकर 2 से 3 मिनिट तक पकाकर गैस बंद कर दे।

११- लीजिए तैयार हैं मखाने पनीर की लाजवाब टेस्टी रेसिपी जिसे आप क्रीम व हरा धनिया पत्तियां से सजावट करे और रोटी चावल के साथ परोसें।

food वेजिटेरियन भोजन करे और स्वस्थ रहिए

मखाना वेजिटेबल


food वेजिटेरियन भोजन करे और स्वस्थ रहिए

पनीर बिरयानी


Previous Post Next Post

Contact Form

.