Makhanaburfi-newburfirecipeburfirecipemakhana-makhana mithai

Makhana Burfi

आप ने बर्फी तो बहोत खाई होगी पर आज की बर्फी रेसिपी को आप व्रत में भी सेवन कर सकते है। घी, तेल का उपयोग नाम मात्र भी नही है। पोष्टिक गुणों से भरपूर रेसिपी है मखाना की बर्फ़ी आप खाये गे तो मावा की बर्फी खाना भूल जाएंगे। आइए जानते है कैसे बनाते व जानते है।


food वेजिटेरियन भोजन करे और स्वस्थ रहिए

मखाना बर्फी

मखाना बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले मखाना कम आंच पर गोल्डन कलर(सुनहरा होने) तक कम आंच पर सेक कर के अलग प्लेट में रख ले।

● वही पैन में काजू को भी सेक ले(काजू को ज्यादा काला न करे वरना बर्फी काली दिखेगी)

● अब मिक्सी का जार ले और ठंडा हुआ मखाना को जार में डालकर पिसे ओर मखाना का पाउडर बनाकर अलग प्लेट में रख ले।

● फिर जार में काजू डाले और काजू को दो से तीन बार मे ही पाउडर बना ले ज्यादा जार में पीस ने से काजू तेल छोड़ने लगेगा इसलिए काजू का सिर्फ पाउडर के रूप में उपयोग करे। काजू के पेस्ट को भी प्लेट में निकाल कर रख ले।

● अगर आप के पास सुखा नारियल है तो नारियल का मुरब्बा या कदूकस किया हुआ नारियल ले।
● अब मखाना पाउडर, काजू पाउडर और नारियल का मुरब्बा ये सभी को अछे से मिक्ष कर ले।

● अब पैन गैस पर रखे और गरम करे पैन गर्म होने के बाद दूध डाले और गर्म करें।

● दूध को थोड़ा गाढा होने के बाद दूध में आप चीनी या मिश्री दोनो में आप को जो पसन्द है आप अपने स्वाद के रूप चीनी(मिश्री) का उपयोग कर सकते है।

● दूध में चीनी को चम्मच चलाते हुए चीनी गलने दे और बाद इलाइची के दाने कूट कर डाले या इलाइची पाउडर का इस्तेमाल कर सकते है। बाद में दूध में चम्मच चलाते हुए मखाना पाउडर जो मिश्रण किया है डाले।

● मिश्रण को तब तक चम्मच से चलाते रहें कि वह आटे की तरह वह सख्त न हो जाए।

● पैन में मखाना का मिश्रण आटे की तरह बन जाने के बाद आप गैस की आंच बंद कर दे।

● अब एक प्लेट ले ओर प्लेट में मखाना का मिश्रण बिछा दे और सभी को एक समान चम्मच की मदद से कर ले।

● समान कर के बाद काजू,बादम ओर पिस्ता के बारीक काटे हुए को मिश्रण पर डाल दे और हल्के हल्के चम्मच की मदद से दबा दे।

● एक घन्टे के बाद प्लेट में बिछाया हुआ आप का मिश्रण तैयार है जिसे आप चाकू की मदद से मन चाहे आकर काट ले और प्लेट में रख कर गेस्ट को दिखाइए।

● मखाना बर्फी तैयार है जिसे आप व्रत के समय बनाकर खा सकते है।

मखाना बर्फी की खास बात यह है कि यह बर्फी बनाने में ना घी, ना खोया(मावा),ना मिल्क पाउडर इस लिए चीनी भी आप अपने इसाब से डालकर यह मखाना बर्फी बना सकते है।



food वेजिटेरियन भोजन करे और स्वस्थ रहिए

मखाना मटर पनीर रेसिपी



food वेजिटेरियन भोजन करे और स्वस्थ रहिए

मखाना खीर



food वेजिटेरियन भोजन करे और स्वस्थ रहिए

मखाना वेजिटेबल




food वेजिटेरियन भोजन करे और स्वस्थ रहिए

मखाना भेल




Previous Post Next Post

Contact Form

.