मक्कई आटा व मक्कई रेसिपी Corn Flour and Corn Recipes

      मक्कई दो तरह की पाई जाती है जिसमे पीली मक्कई ओर सफेद मक्कई है। पीली मक्कई बारिश के मौसम में होती है और सफेद मक्कई ठंड(शर्दी) के मौसम में होने वाली फसल है।   
      मक्कई (कॉर्न) के आटे का उपयोग भारतीय रसोईघर में मक्कई की रोटी बनाने के लिए किया जाता है। मक्कई के आटे से बने व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए फायदेमंद होते है। मक्कई में फाइबर होता है। मक्कई डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारी से बचाता है।
      

मक्कई रोटी सामग्री

  • ४००ग्राम मक्कई आटा
  • अजवायन
  • गरम पानी
  • नमक
  • तेल व् घी

मक्कई रोटी बनाने विधि

● एक बड़े बर्तन(परत) में मक्कई के आटे को छान लें।

● मक्कई आटे में अजवाइन ओर स्वादनुसार नमक डालें। उसमे थोड़ा पानी गरम डाले थोड़ा सख्त ओर मुलायम आटा गुंथे।

● आटे को बराबर भागो में बाट ले, अपनी अथेली को पानी से गीली करे और पत्येक भाग को गोल आकार दे,
प्लास्टिक को आप गोल आकार में काट ले, प्लास्टिक के कटे हुए एक भाग को चकले के ऊपर रखे और उसके ऊपर एक मक्कई का गोला रखे।

● दूसरा प्लास्टिक भी मक्कई के गोल आकार में रखे और बेलन की मदद से थोड़े दबाव में रोटी का आकार की तरह बेल लें।

● ऊपरी सहत से प्लास्टिक कवर निकाले ओर रोटी को अपनी हथेली पर उल्टा करके डाले।

● आसानी से ऊपर से प्लास्टिक को हटा दे।

● गर्म तवे के ऊपर रोटी डाले और उसे एक मिनिट के लिए पकने दे

● मक्कई रोटी उसे पलटे ओर ऊपर समान रूप से तेल लगा ले।

● एक मिनिट के बाद उसे पलटे ओर दूसरी तरफ तेल लगा दे, उसे पलटे ओर दोनो तरफ हल्के सुनहरा रंग आने तक पकाइये।

● मक्कई की रोटी एक प्लेट में निकाले ओर मक्कई के ऊपर मक्खन लगा ले।

मक्कई आटे के लाभ

१) आँखे रखे हेल्दी:

मक्कई के आटे में विटामिन-A,पर्याप्त मात्रा में होता है। इसलिए इसका सेवन आँखों के लिए बेहद लाभकारी होता है।

२) कब्ज ना होने दे

मक्कई के आटे का सेवन करने से शरीर मे पर्याप्त मात्रा में फाइबर पहुचता है, जिससे शरीर मे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी सामान्य बना रहता है। कब्ज की समस्या भी पैदा नही होती है।

३) एनीमिया से बचाव-

मक्कई के आटे में आयरन होता है इसलिए इसका सेवन करने से एनीमिया की समस्या पैदा नही होती है। मक्कई के आटे का सेवन करने से खून की कमी नही होती है और शरीर मे हीमोग्लोबिन का स्तर भी सही बना रहता है।

४) वजन कम करें -

मक्कई के आटे का सेवन करने से शरीर मे ऊर्जा बनी रहती है। बार-बार भूख नही लगती है, जिससे आप अतिरिक्त भोजन से बच जाते है। इससे वजन बढ़ने की समस्या पैदा नही होती है।

५) हाइपरटेंशन-

रोजाना मक्कई के आटे का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-B मिलता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रत बना रहता है।




Previous Post Next Post

Contact Form

.