palm jug ताड गुड

palm jug ताड गुड

हिंदुस्तान(भारत) मे सभी रसोईघर में गुड़ का उपयोग होता है, गुड़ का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग गन्ने(शेरडी) से बने गुड़ का उपयोग करते है। मिठाई से लेकर स्विट डिश बनाने में लगभग गुड़ का प्रयोग होता है।
भारत मे गुड़ गन्ने के अलावा खजूर, ताड, नारियल से भी गुड़ बनाया जाता है।
ताड से बने गुड़ का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है,गन्ने के रस की तरह ही खजूर ओर ताड के रस से गुड़ बनाया जाता है। ताड का गुड़ शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ताड के रस से गुड़ कैसे बनाया जाता है व ताड के गुड़ के फायदे जानेंगे।

सामग्री

  • ताड का रस
  • बड़ा लोहे का बर्तन
  • लकड़ी की बड़ी चम्मच
  • आग जलाने की लकड़ी
  • भट्टी

विधि

● ताड का गुड़ बनाने के लिए सुबह सुबह ताड के पेड़ से ताड का रस एकत्र करना पड़ता है।

● ताड का रस बड़े बर्तन में एकत्र करे।

● बर्तन को तस्वीर में आप देख सकते है।

● फिर बड़े बर्तन को भट्टी के ऊपर रखना है।

● भट्टी के निचे आप आग जलाने के लिए लकड़ी डालकर आग जलाए।

● जैसे जैसे आग जलती जाएगी वैसे वैसे ताड का रस गाढा होता जाएगा।

● जब ताड का रस गाढा हो जाएगा तब गाढा पदार्थ को गोल आकार,चौरस आकार,अगल अलग आकार दे सकते है।

● ताड का रस ठंडा हो जाए तब आप खा सकते है।ताड का सर बहोत ही फायदेमंद होता है।

अगर आप चाहे तो ताड के रस में अदरक का रस डालकर भी ताड का रस गुड़ बना सकते है।


ताड गुड़ के फायदे

ताड के गुड़ को करूपट्टी के नाम से भी जाना जाता है। ताड से बने हुए गुड़ स्वाद में गन्ने के गुड़ से अधिक मीठा होता है। ताड का गुड़ शरीर के लिए फायदेमंद होता है।


◆ पाचन क्रिया के लिए:

ताड का गुड़ का सेवन पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमे मौजूद पोषक तत्व आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। ताड का गुड़ सेवन से मल त्याग को रेग्युलर करने के लिए पाचन एंजाइमों एक्टिव करने में फायदेमंद माना जाता है। नियमित ताड का सेवन से आंत ठीक रहती है और फ़ायदेमंद भीहोत होता है।

◆ एनीमिया की समस्या में फायदेमंद:

शरीर मे ब्लड की कमी या एनीमिया की समस्या में ताड का गुड़ का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ताड के गुड़ में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। शरीर मे खून की कमी होने के पर आयरन का सेवन करने की।सलाह देते है। अगर आप एनीमिया से पीड़ित है तो आप ताड का गुड़ का सेवन लाभकारी हो सकता है। एनीमिया से जुड़ी समस्या के दौरान ताड का गुड़ का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

◆ जुकाम व खांसी :

ताड का गुड़ का सेवन सर्दी, जुकाम व खासी के दौरान बहुत फायदेमंद माना जाता है। खासी ओर सर्दी की समस्या में इसका इस्तेमाल घरेलू नुस्खे के रूप में भी किया जाता है। ताड के गुड़ का सेवन सांस की समस्या में भी बहुत फायदेमंद होता है। ताड का गुड़ शरीर मे कफ और बलगम को संतुलित करने के लिए बहुत उपयोगी होता है।

◆ ऐनर्जी युक्त:

ताड के गुड़ में कर्ब्र्स, कैलरी जैसे पोषक तत्व उचित मात्रा में पाए जाते है। सफेद चीनी की तुलना में ताड की गुड़ का पाचन भी आसानी से होता है। एनर्जी बूस्ट करने के लिए आप ताड के गुड़ का सेवन कर सकते है। अगर आप को थकावट या कमजोरी है तो आप ताड का गुड़ का सेवन कर सकते है।

◆ कब्ज की समस्या :

जीवनशैली में खानपान में गड़बड़ी होने से पेट से जुड़ी समस्याएं होती है। जिसमे कब्ज की समस्या मुख्य है। कब्ज की समस्या में गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है। रोजाना ताड के गुड़ का सेवन से आपको मल त्याग सही ढंग से होता है।

◆ समतल वजन :

ताड के गुड़ से आप वजन को समतल(नियंत्रित) कर सकते है। ताड के गुड़ में पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा होती है जो वजन कम करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। वजन कम करने के लिए ताड का गुड़ उपयोग करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले।

Previous Post Next Post

Contact Form

.