Moong dal ke fayde-मूंगदाल के फायदे

मूंगदाल फायदे

moong dal benefits hindi:


दाल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है,फिर चाहे आप कोई भी दाल का सेवन करे। दाल में प्रोटीन सबसे ज्यादा पाया जाता है। इसलिए, विजिटेरियन के भोजन में जरूर शामिल होनी चाहिए। पौष्टिक गुणों की वजह ही दाल का अधिक सेवन करने की सलाह दी जाती है।

मूंग की दाल(moong dal benefits) अन्य दालों से ज्यादा फायदेमंद माना गया है। मूंगदाल में विटामिन, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नेशियम, आयरन, विटामिन-B6,नियासिस,विटामिन C, फाइबर ओर भी बहोत गुण पाए जाते है। फाइबर आंतो से गंदकी बाहर निकालने में मदद करता है साथ साथ इम्युनिटी को भी स्ट्रोंग बनाने का काम करता है। मूंगदाल को आप अपने भोजन में अलग अलग व्यजंन जैसे दाल,मूंगदाल हलवा,खिचडी, अंकुरित मूंग आदि।



food वेजिटेरियन भोजन करे और स्वस्थ रहिए

मूंगदाल फायदे(moong dal benefits)

कोलेस्ट्रॉल

शरीर मे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर मूंग दाल खाना फायदेमंद माना जाता है। मूंगदाल का आहार में उपयोग करने से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को शरीर से हटाने में मदद मिल सकती है।

डायबिटीज

डायबिटीज की तकलीफ लहू में मौजूद शुगर के लेवल बढ़ने के कारण होती है। इस समस्या से बचने के लिए मूंगदाल को भोजन में शामिल कर सकते है।

इम्युनिटी

मूंगदाल को इम्युनिटी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, मूंगदाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करते है।

ब्लड प्रेशर

मूंगदाल में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नेशियम होता है। फाइबर आंतो से गंदकी को बाहर निकालने ओर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

एनर्जी

मूंगदाल में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन B कॉम्प्लेक्स ओर प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते है, जो शरीर की कमजोरी को दूर करके एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करते है।

गर्मी में फायदेमंद

गरमी के दिनों में ठंडी तासीर वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है। मूंगदाल की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में मूंग के अलग अलग व्यजंन शरीर के लिए फायदेमंद होते है।

मूंगदाल रेसिपी
















मूंगदाल से नुकसान

◆ दाल का अगर आप अतिरिक्त सेवन करते है तो इसका सीधा असर आपके गुर्दे पर होता है। आपके गुर्दे में पथरी होने की शिकायत हो सकती है।

◆ दाल के सेवन से गैस की समस्या होती है, इतना ही नही इसके इस्तेमाल से पेट से जुड़ी कई और भी समस्या भी हो सकती है।

Previous Post Next Post

Contact Form

.