Benefits and disadvantages of spinach-पालक के फायदे नुकसान व रेसिपी

Benefits and disadvantages of spinach-पालक के फायदे नुकसान व रेसिपी

गरमी के मौसम में खानपान में जरा सी भी असावधानी आप के स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है। सिर्फ मानवशरीर को ठंडा रखने के लिए ऐसी,कूलर ही नही अच्छे आहार की भी जरूर होती है। अगर आहार में हरी सब्जियो में पालक एक अच्छा स्रोत है। पालक में आयरन और कैल्शियम से भरपूर ओर फोलेट,पानी की मात्रा ज्यादा होती है। ये गर्मियों में पेट को हल्का रखते है।

    ● पालक के फायदे
    ● पालक से नुकसान
    ● पालक रेसिपी
    


पालक की तासीर ठंडी होती है। पालक में विटामिन A, B, C, ओर आयरन,फोलेट,पोटेशियम,फाइबर,प्यूरिन,ऑक्सेलिक एसिड भी होता है। पालक का सेवन अगर सीमित मात्रा में किया जाए तब पालक का फायदा होता है वरना पालक से नुकसान भी हो सकता है।


पालक के फायदे

१ वजन घटाने-पालक में कैलोरी ओर वसा की मात्रा कम पायी जाती है। इसलिए पालक वजन घटाने के लिए बहोत कारगर साबित होता है। पालक के पोषक तत्त्व फाइबर घुलनशील होते है जो भोजन पचाने में सहायक होता है। जिसको कब्ज की समस्या नही होती है इसका ब्लड शुगर भी बेहतर रहता है।


२ आखों के लिए- पालक ल्युटिन और जियजेन्थिन नामक ऐंटी ऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है जो आंखों को मोतिया ओर उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारियों से बचाता है। पालक में विटामिन A भी पाया जाता है,आखों की झिली को स्वस्थ रखता है, सामान्य दृष्टि के लिए आवश्यक होता है।


३ हड्डियों मजबूत - पालक में विटामिन मौजूद होता है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। पालक में कैल्शियम भी होता है जो शाकाहारी लोगो के लिए प्रोटीनयुक्त भोजन है।



    

पालक का सेवन करने के बाद दूध नही पीना चाहिए क्योंकि; पालक में भरपूर मात्रा में आयरन होता है और दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है दोनो शरीर मे भरपूर मात्रा में मिलते है तो शरीर मे रिएक्शन करने लगते है। जो आप के पेट(स्टमक) के लिए अच्छा नही।



पालक से नुकसान

पालक को सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है और इसे मुख्य भोजन के रूप में भी शामिल किया जाता है। इसमे कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते है जो सेहत के लिए लाभदायक तो होते ही है साथ मे औषधीय रूप से भी फायदे होते है। परन्तु पालक का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकते है। पालक से मुख्य दिखने वाली असर है।


१ पेट की बीमारी- पालक में फाइबर पाया जाता है। फाइबर सही पाचन के लिए अच्छा होता है। हमारे शरीर को इसकी जरूरत भी होती है लेकिन यही आदत पेट सम्बंधित कई बीमारियां पैदा कर देता है। ऐंठन, मरोड़ सूजन और कब्ज की समस्या हो जाती है। इसलिए इसे नियमित लेकिन सीमित मात्रा में खाएं।


२ एनीमिया - पालक खाने का एक नुकसान भी होता है। पालक में अधिक मात्रा में आयरन होता है लेकिन हमारा शरीर आवश्यकतानुसार ही आयरन सोखलेना(एब्जॉर्ब) का काम करता है। पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में आयरन(हिम) होता है जो हमारा शरीर आसानी से अवशोषित नहीं कर पाता है इसकी वजह से शरीर में लहू ब्लड की कमी हो जाती है और हमे अनीमिया से पीड़ित हो जाते है।


३ स्टोन(पथरी)- पालक में पर्याप्त प्यूरीन मौजूद होती है। यह ऑर्गेनिक कंपाउंड है।जब शरीर मे इसकी मात्रा ज्यादा हो जाती है तब पूरिक एसिड में बदल जाती है। यह हमारी बोडी में किडनी को सबसे ज्यादा हानि पहुचाती है। इसका कारण यही है कि यूरिक एसिड जब बढ़ जाता है तो हमारी किडनी में कैल्शियम तेजी से बढ़ने लगता है जिसकी वजह से किडनी में स्टोन बनने लगता है।



Benefits and disadvantages of spinach-पालक के फायदे नुकसान व रेसिपी

👇










Previous Post Next Post

Contact Form

.